फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Pachauri compound

पचौरी कंपाउंड में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sat, 21 Aug 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Pachauri compound
21एमएनपी-05-मृतका मीनू का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के पचौरी कंपाउंड में शनिवार सुबह एक महिला का शव मायके में फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के लोगों पर जमीन के रुपये हड़पने के उद्देश्य से हत्या का आरोप लगायाद्घ मायके पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के जीटी रोड सरकारी अस्पताल तिराहे के निकट निवासी 46 वर्षीय मीनेश उर्फ मीनू पत्नी मनोज कुमार रक्षाबंधन पर मायके कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पचौरी कंपाउंड आई थीं। शनिवार सुबह उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर आसपास के लोगों समेत मायके पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतरवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों से परेशान होकर खुदकुशी किए जाने की बात कही। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। ससुरालीजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक जमीन 25 लाख रुपये में बेची थी। इस धनराशि को महिला के भाइयों ने शहर में जमीन दिलवाने के लिए अपने पास रख लिया था। इसके चलते महिला की हत्या की गई है। दोनों पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। मामले को लेकर इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से आरोप लगाए गए हैं। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ससुराल व मायके पक्ष के लोग भिड़े
मीनेश की मौत के लिए एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा मायके और ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर भिड़ गए। काफी देर तक उनके बीच बहस होती रही। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। माहौल बिगड़ता देख मायके पक्ष के लोग मौके से चले गए।

-----
पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली हैं। पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण फंदे पर लटकना (हैंगिंग) आया है। हत्या किए जाने के आरोप की जांच की जाएगी।
-अभय नरायन राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed