फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies of food poisoning after eating Parwal and Kundru vegetable in Mainpuri

Mainpuri: परवल और कुंदरू खाने के बाद परिवार की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान महिला की मौत

Wed, 10 Aug 2022 03:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 03:23 PM IST
सार

परवल और कुंदरू की सब्जी खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबियत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman dies of food poisoning after eating Parwal and Kundru vegetable in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला पांडेय में सोमवार शाम घर में खाना खाने के बाद पूरे परिवार का स्वास्थ्य बिगड़ गया। सभी को उल्टी और दस्त की समस्या होने पर आसपास इलाज के लिए ले जाया गया। महिला की तबियत ज्यादा खराब होने के चलते परिजन उसे फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार की दोपहर महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं परिवार के दो अन्य सदस्यों का इलाज छिबरामऊ में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।

विज्ञापन


बेवर विकास खंड के गांव नगला पांडेय निवासी वेदराम दिवाकर पुत्र मेघनाथ दिवाकर की पत्नी रन्नो देवी (60) ने सोमवार शाम को आलू परवल और कुंदरू की सब्जी बनाई थी। रन्नो देवी समेत उनके पति वेदराम, पुत्र संजीव कुमार (32) , पौत्री शिवानी (18) ने भी भोजन किया। खाना खाने के बाद अचानक रन्नो देवी के पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई। 

विज्ञापन

इलाज के दौरान महिला की मौत 

परिजन उन्हें किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गए लेकिन कोई आराम नहीं मिला। तभी उनके पुत्र संजीव व पौत्री शिवानी की भी तबियत बिगड़ने लगी। रन्नो देवी की हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उन्हें फर्रुखाबाद के सिटी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं संजीव व शिवानी का इलाज छिबरामऊ जनपद कन्नौज के निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। वेदराम की तबियत बिगड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तरह-तरह की चर्चा 

अचानक हुई घटना से गांव के लोग भयभीत हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि कहीं सब्जी बनाते समय छिपकली आदि उसमें गिर गई, जिससे सभी की तबियत बिगड़ी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी  डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। अब जानकारी मिली है टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed