फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies in suspicious circumstances, in-laws fled leaving dead body

महिला संदिग्ध हालात में मौत, शव छोड़कर भागे ससुराल के लोग

Wed, 17 Aug 2022 12:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, in-laws fled leaving dead body
बाह। विक्रमपुर गांव में मंगलवार की दोपहर घर पर विवाहिता सुनीता (30) का शव छोड़कर ससुराल के लोग भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता लायक सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बाह के महावीर नगर निवासी लायक सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब 8 साल पहले विक्रमपुर के वीर सिंह के साथ बेटी सुनीता की शादी की थी। उसके तीन बच्चे 7 साल के जुड़वा बेटे गोलू, भोलू और 4 साल का आर्यन है। बताया कि सुनीता रक्षा बंधन के बाद शनिवार को विक्रमपुर गई थी। ससुराल के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनीता की हत्या कर ससुराल के लोग घर से फरार हो गए हैं। इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि मृतका के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed