फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after falling from roof due to monkey attack in mathura

Mathura: बंदरों के हमले से छत से गिरी महिला की मौत, दो दिन पहले हुई घटना, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 22 Aug 2022 07:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 07:22 PM IST
सार

मथुरा-वृंदावन में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। रविवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल का चश्मा लेकर बंदर भाग गया था। शनिवार को मथुरा में महिला पर हमला किया था। 

विज्ञापन
Woman dies after falling from roof due to monkey attack in mathura
दीवार पर बैठे बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी वृंदावन में बंदरों का उत्पात है तो मथुरा के लोग भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। यहां दो दिन पहले बंदरों ने एक महिला को छत से धक्का दे दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका उपचार वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को महिला की मौत हो गई। बता दें कि एक दिन पूर्व वृंदावन में उत्पाती बंदर डीएम नवनीत सिंह चहल का चश्मा उतारकर ले गया था। यह घटना उस वक्त हुई , जब डीएम बांकेबिहारी मंदिर के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन


मथुरा में नंदोत्सव के दिन भार्गव गली निवासी लता शर्मा अपने पति अवधबिहारी शर्मा के साथ शाम के वक्त छत पर थीं। अवध बिहारी चारपाई पर बैठे हुए थे, जबकि वह छत पर किनारे खड़ी थीं।  इसी दौरान अचानक लड़ते हुए आए दो बंदरों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे लता शर्मा करीब आठ फीट नीचे दूसरी छत पर गिर गईं। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। दो दिन उपचार के बाद सोमवार को लता शर्मा ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा-वृंदावन में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। रविवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल का चश्मा लेकर बंदर भाग गया था। काफी मशक्कत के बाद बंदर ने चश्मा छोड़ा था। वृंदावन में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। कई बार तो बंदरों के हमले से श्रद्धालु और स्थानीय लोग बंदरों के हमले से घायल भी हो जाते हैं। लेकिन अब तक उत्पाती बंदरों की समस्या खत्म नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed