{"_id":"65d39da790ae365204043d33","slug":"woman-dies-after-delivery-husband-beaten-by-maternal-side-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-111437-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेटी के जन्म के बाद विवाहिता की मौत, मायके वालों को इस बात पर आया गुस्सा... दामाद का कर दिया ऐसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेटी के जन्म के बाद विवाहिता की मौत, मायके वालों को इस बात पर आया गुस्सा... दामाद का कर दिया ऐसा हाल
Tue, 20 Feb 2024 09:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 20 Feb 2024 09:13 AM IST
सार
बेटी को जन्म देने के बाद विवाहिता की मौत हो गई। इस बात से गुस्साए मायके वालों ने बेटी के पति को पीट दिया। आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही की वजह से बेटी की मौत हुई है।
विज्ञापन
दामाद की पिटाई (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के ग्राम कलियानपुर में प्रसव के छह दिन बाद एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने पति पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। जिससे पति घायल हो गया।उसे आगरा रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
कलियानपुर निवासी ब्रजेश का विवाह डेढ़ साल पहले अमांपुर में सामूहिक विवाह योजना के तहत मीरा देवी (20) निवासी ईसेपुर अमांपुर के साथ हुआ। मीरा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर छह दिन पहले अशोक नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। रविवार की दोपहर मीरा देवी के पेट में अचानक दर्द उठा तो ससुरालीजन उसे निजी क्लीनिक पर लगे गए, लेकिन चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे मिशन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने देर रात्रि दम तोड़ दिया।
सोमवार की सुबह मीरा के पिता अतर सिंह गांव के लोगों के साथ कलियानपुर आए और ब्रजेश व परिजनो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे और मारपीट करने लगे। सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस तब तक बृजेश के ससुरालीजन व आए हुए ग्रामीण मौके से भाग गए। मारपीट में बृजेश के चोट आ गई।उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि महिला की मौत हो जाने पर मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी थी। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।