{"_id":"62ffcd1fa4cea80f832bec9f","slug":"woman-dies-after-childbirth-mainpuri-news-agr543891428","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद कन्नौज के थाना तिर्वा क्षेत्र के गांव दरबंगपुर निवासी महिला की प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय मौत हो गई। परिजन ने निजी अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
परवेंद्र की 22 वर्षीय पत्नी पूजा पाल मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में मायके में रह रहीं थीं। 17 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर भाई कुलदीप पाल ने उसे शहर में आशा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां पूजा ने ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया। शुक्रवार की सुबह पूजा की हालत बिगड़ी तो अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया, वहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया।
परिजन का आरोप है कि अस्पताल में उनसे 80 हजार रुपये लिए गए वहीं उपचार में लापरवाही की गई। जब पूजा की मौत हो गई तो रेफर कर दिया गया। परिजन ने शव का इटावा में पोस्टमार्टम कराया है। अस्पताल के संचालक डॉ. एमएल गुप्ता का कहना है कि महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया था। शुक्रवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज की तैयारी थी। परिजन ने बृहस्पतिवार की रात महिला को दूध या पानी लेटे लेटे पिला दिया, जिससे वह फेंफड़ों में चला गया। महिला की हालत हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया।