{"_id":"6adb8defae76cec05505f277","slug":"woman-denied-entry-to-stadium-staff-member-allegedly-beaten-at-police-outpost-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: महिला को स्टेडियम में प्रवेश से रोका, दरोगा ने कर्मचारी को चाैकी में बुलाकर पीटा; जबरन माफीनामा लिखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: महिला को स्टेडियम में प्रवेश से रोका, दरोगा ने कर्मचारी को चाैकी में बुलाकर पीटा; जबरन माफीनामा लिखवाया
Fri, 23 Oct 2026 10:10 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:10 PM IST
सार
पीड़ित कर्मचारी का आरोप है कि करीब 20 मिनट तक मारपीट की गई। मोबाइल फोन भी ले लिया। पुलिस आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उन्हें पांच से छह घंटे तक चौकी में बैठाए रखा।
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
विस्तार
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रवेश कार्ड मांगने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोहित कुमार का महिला से विवाद हो गया। महिला ने सदर बाजार चौकी प्रभारी से शिकायत की। उन्होंने कर्मचारी को चौकी पर बुलाया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान गालीगलौज करते हुए मारपीट की। कर्मचारी ने मोबाइल से आडियो रिकार्ड कर ली। छह घंटे तक चौकी में बैठाने के बाद जबरन माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है, जिसमें गाली-गलौज होते सुना जा सकता है।
कर्मचारी रोहित कुमार ने बताया कि 22 अक्तूबर को वह एकलव्य स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर आईडी कार्ड की जांच कर रहे थे। तभी एक महिला स्टेडियम में प्रवेश करने पहुंचीं। उन्होंने उससे प्रवेश के लिए कार्ड दिखाने के लिए कहा। यह सुन महिला ने कहा कि वो सौदागर लाइन चौकी प्रभारी रिक्की पूनिया को जानती हैं। इसके बावजूद उन्होंने बिना पहचान पत्र के उसे जाने नहीं दिया। तब महिला चली गई। दोपहर करीब एक बजे उनके पास चौकी प्रभारी का फोन आया। उन्होंने चौकी आने के लिए कहा। दरोगा के नहीं मिलने पर उन्होंने फोन किया। कुछ देर बाद वह पहुंच गए।
आरोप है कि वो उसे चौकी के अंदर ले गए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर उनके साथ मारपीट कर दी। दावा है कि करीब 20 मिनट तक मारपीट की गई। उनका मोबाइल फोन भी ले लिया गया। उसकी कॉल डिटेल देखने के बाद फोन अपने पास रख लिया। रोहित ने पुलिस आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उन्हें पांच से छह घंटे तक चौकी में बैठाए रखा। बाद में जबरन माफीनामा लिखवाकर छोड़ा। उन्हें धमकी दी गई कि घटना के बारे में किसी को बताया तो झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज देंगे। उन्होंने सिर और शरीर में चोट लगने व दर्द की शिकायत करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
महिला ने कर्मचारी के खिलाफ अभद्रता की शिकायत की थी। इस पर कर्मचारी को चौकी पर बुलाया गया। उसने माफीनामा भी लिखकर दिया। बाद में कर्मचारी ने दरोगा पर पिटाई के आरोप लगाए हैं। मामले में एसीपी हरीपर्वत को जांच दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -रविंद्र कुमार, डीसीपी सिटी