{"_id":"5a5e12044f1c1b68268b4b1a","slug":"woman-death-after-sterilization-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के फिरोजाबाद में नसबंदी के बाद महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के फिरोजाबाद में नसबंदी के बाद महिला की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Jan 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डेडबॉडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फिरोजाबाद में एका सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए कैंप के दौरान एक महिला की नसबंदी कराने के थोड़ी देर बाद मौत गई। महिला की मौत के बाद सीएचसी पर हंगामा खड़ा हो गया।
परिवारीजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे और महिला की मौत से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है।
लक्ष्मी उर्फ रेखा (30) पत्नी संतोष कुमार निवासी नगला श्वेटा थाना एका मंगलवार को क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता की सलाह पर सीएचसी एका में लगे परिवार नियोजन कैंप में नसबंदी कराने गई थी।

वहां नसबंदी के बाद लक्ष्मी को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। तभी उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। डाक्टरों ने महिला को जिला महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही लक्ष्मी की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
कार्रवाई की मांग की। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर सीएमओ एसके दीक्षित, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव व एसओ उत्तर लोकेश भाटी जिला अस्पताल पर पहुंचे।

सीएमओ बोले, इस कारण हुई मौत
परिजनों की शिकायत के आधार पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसडीएम जसराना मोहम्मद रिजवान और एसओ एका भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाया।
घटना की सूचना मिलने पर सीएमओ एसके दीक्षित और सीएमएस डा. आरके पांडे ट्रामा सेंटर पहुंचे। सीएमओ ने डाक्टर की लापरवाही से इंकार करते हुए कहा कि महिला की नसबंदी में कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
उन्होंने कहा कि महिला को अचानक हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत हो गई। फिर भी परिजनों की शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में शासन स्तर से बातचीत हुई है। पीड़ित परिवार को लगभग दो लाख रुपये अनुग्रह राशि के रूप में दिलाए जाएंगे।

वापस चली गईं महिलाएं
राष्ट्रीय परिवार नियोजन के तहत लगाए गए कैंप में नसबंदी कराने आई 15 महिलाओं का नसबंदी से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। परीक्षण के उपरांत दो महिलाओं का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वापस कर दिया गया।
छह महिलाओं की नसबंदी कुशलता पूर्वक होने के बाद लक्ष्मी पत्नी संतोष की नसबंदी की गई, लेकिन महिला की हालत बिगड़ने के बाद यहां हड़कंप मच गया। बाद में सभी महिलाएं वहां से वापस हो गईं।