{"_id":"626263266cc5486c37764f61","slug":"woman-commits-suicide-due-to-non-receipt-of-rs-3-lakh-from-brother-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: भैया-भाभी ने उधार लेने के बाद नहीं दिए 3 लाख रुपये, तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: भैया-भाभी ने उधार लेने के बाद नहीं दिए 3 लाख रुपये, तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम
Fri, 22 Apr 2022 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:41 PM IST
सार
जिले के बागवाला थाना क्षेत्र में एक महिला ने चूहे मारने की दवा खा ली। जब तक घरवाले उसे उपचार के लिए कहीं ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। मृतका के ससुरालीजनों ने बताया कि भैया-भाभी ने उधार लिए पैसे देने के मना कर दिया, जिससे वह आहत थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर में एक महिला ने मंगलवार को चूहामार दवा खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके देवर ने मृतका के भाई व भाभी पर तीन लाख रुपये वापस न करने का आरोप लगाया है। इसीके चलते आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव मानिकपुर निवासी प्रेमशंकर ने दर्ज कराई रिपोर्ट बताया उसकी भाभी प्रीती का मायका मैनपुरी जनपद एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव दोवा में है। कुछ माह पूर्व प्रीती का भाई संजू व उसकी पत्नी घर आए थे। उन्हें किसी काम के लिए रुपयों की जरूरत थी, इसलिए उन दोनों ने प्रीती से 3 लाख रुपये उधार लिए। इस रकम को कुछ समय बदा वापस करने के लिए कहा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन
प्रेमशंकर ने बताया कि कई बार कहने के बाद भी प्रीती के भैया-भाभी ने उधार दिए गए पैसे वापस नहीं दिए, जिसके बाद वह रुपये मांगने अपने मायके गई। उसने अपने भाई से रुपये मांगे, लेकिन भाई ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। इसे लेकर वह परेशान हो गई। घर तो वापस आ गई, लेकिन मायूस रहने लगी।
विज्ञापन
महिला के ससुरालीजनों का आरोप है कि इसी के चलते प्रीती ने चूहामार दवा खाकर आत्महत्या की है। बागवाला थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि मृतका का भाई उससे रुपये लेकर गया था। वहीं मृतका का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह भाई-भाभी पर दिमाग खराब करने का आरोप लगा रही है। तहरीर के आधार पर दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।