फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman cheated on the pretext of polishing jewellery

UP News: जेवर चमकाने का दिलाया भरोसा...मैनपुरी में ठगों ने जाल में फंसाई महिला, पायल और सोने की अंगूठी ले उड़े

Thu, 26 Sep 2024 06:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 06:30 PM IST
सार

मैनपुरी के किशनी में दो ठगों ने महिला को जेवर चमकाने का भरोसा दिलाया। बातों में आई पीड़िता कुछ समझ ही नहीं पाई। ठग चांदी का पायल और सोने की अंगूठी ले उड़े। 

 

विज्ञापन
Woman cheated on the pretext of polishing jewellery
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा किशनी के मोहल्ला हवेली में बाइक से आए दो युवकों ने एक महिला से कहा कि वह जेवर चमका देंगे। बातों में आई महिला की अंगूठी और पायल लेकर ठग भाग निकले। आरोपी वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला हवेली निवासी भावना गुप्ता सुबह घर के बाहर बैठी थीं। तभी एक बाइक पर दो युवक आए और दरवाजे पर रुक गए।भावना से कहा कि वह लोग पुराने व गंदे हो चुके जेवर साफ करने का काम करते हैं। अगर आपके भी जेवर गंदे हो गए हैं तो वह कम कीमत पर चमका देंगे। महिला ने पहले तो उन्हें पायल साफ करने के लिए दी। पायल साफ करने के दौरान युवकों ने कहा कि आपके हाथ में पहनी हुई अंगूठी भी गंदी हो गई है।
विज्ञापन


महिला ठगों की बातों में आ गई और अंगूठी निकाल कर दे दी। एक युवक ने भावना से पानी मांगा तो वह घर के अंदर चली गईं। जब बाहर आकर देखा तो ठग वहां से पायल और अंगूठी लेकर भाग चुके थे। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों ठग वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed