{"_id":"5e579cd88ebc3ef3cd180b11","slug":"woman-caught-her-husband-with-girlfriend-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में युवती संग पति को खाना खाते देख पत्नी ने खोया आपा, बीच चौराहे पर चप्पल से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में युवती संग पति को खाना खाते देख पत्नी ने खोया आपा, बीच चौराहे पर चप्पल से पीटा
Thu, 27 Feb 2020 04:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
बीच चौराहे पर हुआ जमकर हंगामा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के जैन मंदिर चौराहे पर बृहस्पतिवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब पत्नी ने पति को एक युवती संग पकड़ लिया। गुस्साईं पत्नी ने पति और युवती को चप्पल से पीटा। किसी ने इस घटना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के जैन मंदिर चौराहे के समीप एक रेस्टोरेंट है। वहां से एक महिला अपने भाई के साथ गुजर रही थी, तभी उसी की नजर रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी पति की गाड़ी पर पड़ी। महिला अपने भाई के साथ रेस्टोरेंट में गई तो देखा उसका पति एक युवती के साथ एक ही थाली में खाना खा रहा है। यह देखकर पत्नी आग बबूला हो गई।
रेस्टोरेंट में हंगामा खड़ा हो गया। महिला पति और युवती को पकड़ कर जैन मंदिर चौराहे पर आई और चप्पल से दोनों की पिटाई कर दी। बीच सड़क पर पिटाई होता देख वहां भीड़ एकत्र हो गई। लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी ने किसी तरह युवती को बचाया।
विज्ञापन
पत्नी का आरोप था कि युवती उसके पति की प्रेमिका है। पति 10 दिन पहले ही 50 हजार रुपये लेकर घर से निकला था और प्रेमिका पर उड़ा दिए। जबकि युवती ने इससे इंकार किया। चौराहे पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।