फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Breaks Silence After Allegations Against Inspector, Says Man Is Not Her Husband

'वो मेरा पति नहीं है': पुत्रवधू और पुलिस इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप, युवती ने कही अपनी बात; बदल गया पूरा केस

Sat, 30 May 2026 07:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 30 May 2026 07:42 AM IST
सार

आगरा में इंस्पेक्टर पर लगाए गए आरोपों के बाद युवती ने वीडियो जारी कर कहा कि संबंधित युवक उसका पति नहीं बल्कि रिश्तेदार है, जो लंबे समय से उसे परेशान और बदनाम कर रहा है। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शोरूम में आग लगाने, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और एआई से तस्वीरें बनाकर बदनाम करने जैसी हरकतें की हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Woman Breaks Silence After Allegations Against Inspector, Says Man Is Not Her Husband
युवक युवती सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट में पूर्वी जोन के थाना प्रभारी निरीक्षक पर बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे का कथित पुत्रवधू के आरोपों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। अब पीड़ित युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके सफाई दी है। युवती का कहना है कि युवक उसका पति नहीं, रिश्तेदार है। लंबे समय से परेशान कर रहा है। केस दर्ज कराने के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि रिश्तेदार युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। वह जिस शोरूम में काम करती थी, उसमें आग लगा दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उसे जेल भेजा गया। बाद में केस वापस लेने के लिए धमकाने लगा। आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल कर दिया। इस पर उसके खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन


जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से काॅल कर परेशान कर रहा था। एआई से फोटो बनाकर बदनाम कर रहा है। पुलिस को भी बदनाम कर रहा है। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की गई है। पूरे प्रकरण की जांच एसीपी बाह को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed