फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman body found hang in syamsar village

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों में कोहराम

Sun, 23 Jan 2022 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
woman body found hang in syamsar village
कासगंज। सोरों क्षेत्र के ग्राम श्यामसर में शुक्रवार की देर शाम विवाहिता का शव फंदे पर कमरे में लटका मिला। मामले की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता के पिता ने पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम श्यामसर में लाली (22) पत्नी विजेंद्र का शव मकान में शुक्रवार की देर शाम फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जानकारी होते ही अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी उसके मायके मानपुर नगरिया में उसके चाचा महेश और पिता छोटेलाल को दी गई। पिता छोटे लाल बंगलूरू में मजदूरी करते हैं। जानकारी पर होने पर चाचा महेश और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पिता छोटेलाल ने बताया कि उसका पति विजेंद्र, उसकी जेठानी और उसकी पुत्री उसका उत्पीड़न करती थीं। वह गृहक्लेश से परेशान थी। उसकी शादी तीन माह पूर्व की विजेंद्र से की थी। ससुरालीजनों द्वारा दहेज में सोने की जंजीर की मांग की जा रही थी, जिसे वह देने में असमर्थ थे। इसी के चलते उनकी पुत्री की फांसी लगाकर ससुरालीजनों ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed