फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman became alive after who was declared dead by the doctor in firozabad

Firozabad: डॉक्टर ने जिस महिला को बताया मृत, वो अंतिम संस्कार से पहले हो गई जिंदा, घर पहुंचकर पी चाय

Thu, 05 Jan 2023 10:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 10:42 AM IST
सार

फिरोजाबाद में एक अजब मामला सामने आया है। शहर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक ने जिस महिला को मृत बताकर छुट्टी दे दी, वो जिंदा हो गई। परिजन उसे घर लेकर आए। चाय पिलाई। हालांकि एक दिन बाद उसकी फिर मौत हो गई। 

विज्ञापन
woman became alive after who was declared dead by the doctor in firozabad
हरिभेजी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के निजी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान चिकित्सक ने महिला को मृत बताकर परिजन को सौंप दिया। उधर, महिला की मौत की सूचना मिलने पर गांव में नाते-रिश्तेदार जुट गए। दाह संस्कार की तैयारी होने लगी। इधर, जब परिजन महिला को घर लेकर जा रहे थे, तभी मक्खनपुर के पास उसे होश आ गया। घर पहुंचने पर गोदान कराने के साथ ही उन्हें चाय पिलाई। हालांकि बुधवार की सुबह महिला की मौत हो गई। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र के गांव विलासपुर निवासी सुघर सिंह की पत्नी हरिभेजी (81) की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें 23 दिसंबर को फिरोजाबाद के निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। परिजन और डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे थे। मंगलवार को डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि मरीज की सांसें थम गई हैं। उनका दिल और दिमाग डेड हो गया है। यह कहकर मरीज को घर ले जाने को कहकर छुट्टी कर दी। 

विज्ञापन

होश आने पर महिला ने की उल्टी 

परिजनों ने महिला को मृत मानकर रिश्तेदारों को सूचना दे दी। इसके बाद परिजन महिला को लेकर घर वापस जा रहे थे कि तभी मक्खनपुर के पास गाड़ी को झटका लगने पर महिला की सांसें लौट आईं। महिला को इस दौरान उल्टी होने के साथ ही होश आ गया। परिजन यह देख खुश हो गए। वे महिला को सीधे घर ले गए। जहां उनकी सेवा की। हालांकि बुधवार को सुबह महिला की मौत के बाद परिवारवालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय पिलाने के साथ कराया गोदान

हरिभेजी के पुत्र सुग्रीव सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल से घर लाते समय अचानक उनकी मां की सांसें लौट आईं। सांसे लौटने पर परिजनों ने खुशी में उनको चाय पिलाने के साथ ही गोदान की प्रक्रिया पूरी कराई। गोदान के बाद हरिभेजी की सांसें फिर थम गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed