फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman attempted to jump into the Chambal River from a motorboat.

Agra News: महिला ने मोटरबोट से चंबल नदी में कूदने का किया प्रयास

Sun, 09 Aug 2026 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman attempted to jump into the Chambal River from a motorboat.
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने स्टीमर से चंबल नदी में कूदने की कोशिश, समय रहते कांवड़ियों ने
पिनाहट। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर चंबल नदी के पिनाहट घाट पर लोगों को पार उतारने के लिए मोटरबोट का संचालन हो रहा है। रविवार को मध्य प्रदेश के गांव पोरसा निवासी महिला मीरा देवी मोटरबोट पर चढ़ीं। जैसे ही मोटरबोट नदी में चलने लगा, तभी मीरा देवी ने नदी कूदने का प्रयास किया। मोटरबोट पर मौजूद कांवड़ियों ने पकड़कर उनकी जान बचाई। सूचना पर पिनाहट पुलिस भी माैके पर पहुंच गई और महिला से नदी में कूदने के बारे में पूछा, मगर महिला ने कुछ नहीं बताया। महिला के परिजन को सूचना देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed