{"_id":"6aa106bf31ed577b470fb87d","slug":"woman-attacked-with-knife-in-middle-of-road-friend-allegedly-slashes-her-throat-condition-critical-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बड़ी वारदात: बीच रोड पर काटा युवती का गला, हालत गंभीर; एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बड़ी वारदात: बीच रोड पर काटा युवती का गला, हालत गंभीर; एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने की वारदात
Wed, 09 Sep 2026 12:41 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:41 PM IST
सार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में जेसीबी चौराहे के पास युवक ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, गले पर वार से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में एकतरफा प्रेम में युवक ने खूनी खेल खेला। फिल्मी स्टाइल में चलती स्कूटी की चाभी निकाल कर युवती को रोका लिया। विरोध पर मोबाइल छीना और साथ चलने का दबाव बनाया। मना करने पर बीच सड़क लात घूंसों से पीटा और फिर धारदार हथियार से गला रेत दिया। गंभीर अवस्था में युवती का इलाज चल रहा है। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं।
घटना बुधवार सुबह 10:30 बजे की है। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिमपुरी क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती स्कूटी से शास्त्रीपुरम स्थित मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी के कार्यालय में ड्यूटी पर जा रही थी। जेसीबी चौराहे के पास उसके मोहल्ले का रहने वाला युवक ओमकार अपने दोस्त के साथ बाइक से वहां आया। युवती को रुकने को कहा। युवती ने अनदेखा कर स्कूटी की गति तेज कर दी। ओमकार ने चलती स्कूटी की चाभी निकाल ली। स्कूटी बंद होने पर युवती ने जैसे तैसे रोका। मदद के लिए परिजन को कॉल करने को मोबाइल निकाला।
ओमकार फिल्मी स्टाइल में बाइक से उतरा और आकर युवती का मोबाइल छीन लिया। उसे साथ चलने को कहने लगा। युवती ने मना किया तो उसे बीच सड़क लात और घूसों से बुरी तरह पीटा। युवती ने पुलिस से शिकायत की तो बोला कि शिकायत तो तब करेगी जब जिंदा बचेगी। इसके बाद धारदार हथियार निकाल कर उसका गला रेत दिया। बीच सड़क ऐलानिया धमकी देता हुआ वहां से निकल गया। युवती सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस और युवती के परिजन को सूचना दी। युवती को परिजन हरीपर्वत क्षेत्र स्थित जीजी नर्सिंग होम लेकर आए। युवती के गले में टांके लगे हैं।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि वह बीकाम तृतीय वर्ष की छात्रा है। पिता एक कपड़े की दुकान में नौकरी करते हैं। आरोपी उन्हें एक वर्ष से परेशान कर रहा था। रास्ते में रोक कर दोस्ती करने को कहता था। मना करने पर अभद्रता करता था। 10 दिन पहले भी उन्हें रोकने की कोशिश की थी तो उन्होंने आरोपी को लताड़ दिया था। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि जीवन में उनके साथ कभी ऐसा होगा।
युवती के ऊपर जानलेवा हमला होने की जानकारी मिलने पर परिजन जीजी नर्सिंग होम पहुंच गए। परिवार के रिश्तेदार राबिन जैन ने कहा कि बेटी एक वर्ष से युवक से परेशान थी। परिवार की मदद के लिए उसने नौकरी की थी। आज बेटी बाल बाल बच गई वरना आरोपी की मंशा तो हत्या की ही थी। भविष्य में वह बेटी और उनके परिजन के साथ कुछ भी अनहोनी कर सकता है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना की जानकारी होने पर एमएलसी विजय शिवहरे परिजन से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई कर आरोपी को जोड़ गिरफ्तार करने के लिए कहा है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि युवती पर हमले की सूचना पर पुलिस पहुंची। युवती को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत अब खतरे के बाहर है। युवक और युवती पहले से परिचित हैं और आसपास ही रहते हैं। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकी गई है।पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं।