फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman arrested with her boyfriend for murder of husband in firozabad

पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी ने खौफनाक तरीके से दिया अंजाम, दो बार कार से कुचला

Wed, 22 Jul 2020 12:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jul 2020 12:49 AM IST
सार

  • मामा के लड़के मोहन उर्फ कल्लू से थे प्रेम संबंध, मृतक के चाचा ने कराया था मामला दर्ज 
  • पुलिस ने उसायनी तिराहे से मोहन उर्फ कल्लू और उसके दो साथियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
woman arrested with her boyfriend for murder of husband in firozabad
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में पुलिस ने एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी, जिसे खौफनाक तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को हत्या का खुलासा किया तो मृतक के परिजन सन्न रह गए। आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी समेत चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि थाना मक्खनपुर के सांती सर्विस रोड पर 16 जुलाई को सत्यशील उर्फ प्रमोद यादव निवासी जेबड़ा का शव मिला था। 19 जुलाई को मृतक के चाचा लालता प्रसाद ने प्रमोद की पत्नी प्रियंका एवं उसके मामा के लड़के थाना नगला सिंघी के गांव बनकट निवासी मोहन सिंह उर्फ कल्लू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन



एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ शिकोहाबाद इंदुप्रभा हत्याकांड की जांच कर रहे थे। जांच में प्रियंका और मोहन सिंह के विवाहेत्तर संबंध की बात सामने आई। पुलिस ने मंगलवार को उसायनी मंदिर के पास से एक कार से मोहन और उसके दो साथियों जयवीर निवासी कुतुकपुर जारखी, नीरज मिश्रा निवासी नगला सदा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में मोहन ने प्रियंका से संबंधों के चलते हत्या करने की बात कबूल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी ने भेजा था घर

मोहन ने बताया कि साजिश के तहत प्रियंका ने प्रमोद को फैक्टरी में काम लगवाने के बहाने घर से भेजा था। पायनियर तिराहे पर उसने प्रमोद को अपनी गाड़ी में बैठाया। उसके साथ नीरज मिश्रा और जयवीर भी थे। इसके बाद उन्होंने एक होटल से चार कोल्ड ड्रिंक खरीदी और इसमें से एक कोल्ड ड्रिंक में एलप्रैक्स की गोलियां मिलाकर प्रमोद को पिला दी। बेहोशी की हालत में प्रमोद की गमछे से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, लेकिन प्रमोद के मुंह से खून आने लगा। 

इस पर आरोपियों ने प्रमोद को सांती पुल से नीचे फेंका दिया था। आरोपी मोहन ने बताया कि प्रमोद की मौत की पुष्टि करने के लिए उन्होंने दो बार उसके ऊपर कार पर भी चढ़ाई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टीयूवी कार, खून से सना गमछा, खाली पेय पदार्थ की बोतल, मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने प्रियंका, मोहन सिंह उर्फ कल्लू, नीरज मिश्रा और जयवीर को जेल भेज दिया। 

हत्या को दुर्घटना बनाने को चढ़ाई थी कार 

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि पूछताछ में मोहन ने बताया कि हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए प्रमोद के ऊपर से दो बार कार चढ़ाई गई।आरोपी ने अपने साथी जयवीर एवं नीरज मिश्रा को हत्या की योजना में शामिल करने के लिए 10 से 15 हजार रुपये देने का लालच भी दिया था। मोहन ने नीरज मिश्रा को मोबाइल भी खरीदकर दिया था। पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed