{"_id":"627fe032f5b1a442cb7949d8","slug":"woman-and-youth-turned-out-to-be-corona-infected-kasganj-news-agr533476790","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व युवक निकले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व युवक निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कासगंज। जिला में कोरोना संक्रमण के मामले अब बढ़ने लगे हैं। एक महिला और एक युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो मरीज मिल जाने के बाद नए मरीजों की संख्या 9 हो गई है। इनमें से तीन मरीज ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस छह हैं।
अमांपुर में एक युवक तथा सोरों के कटरा मठ में एक महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीमों ने दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है।
विभाग ने 1720 लोगों की जांच की। जिसमें 805एंटीजन तथा 4 टू नेट जांच की गई। जिसमें कोई संक्रमित नहीं निकला। आरटीपीसीआर जांच के 911 सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि संक्रमित निकले युवक व महिला के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी।