{"_id":"65f97cb30dc3fd6b6109e05c","slug":"woman-and-mother-in-law-beaten-after-entering-the-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114626-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला और सास को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला और सास को घर में घुसकर पीटा
Tue, 19 Mar 2024 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Mar 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
महिला और सास को घर में घुसकर पीटा
कुरावली। थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान में सोमवार को नामजद ने एक महिला को घर में घुस कर पीटा। बचाने आई सास का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी शिव शंकर ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर चचेरे भाई की पत्नी अर्चना दरवाजे पर खड़ी थी। तभी मोहल्ला निवासी जितेंद्र यादव उर्फ लाडो वहां आया और बेवजह गाली गलौज करने लगा। महिला ने जब गालियां देने के लिए मना किया तो उसने ईंट उठा ली और मारने के आया। महिला घबरा कर घर में घुस गई। आरोपी भी पीछे से घर में घुस आया और हाथापाई करने लगा। चीख पुकार सुनकर मां श्यामा देवी बचाने के लिए आईं तो आरोपी ने सिर में ईंट मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपी ने कमर में लगा तमंचा निकाल कर सभी को धमकाना शुरू कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। संवाद