फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman and man dies after being hit by train in firozabad

फिरोजाबाद: ट्रेन की चपेट में आकर महिला और युवक की मौत, अलग-अलग जगहों पर हुई घटना

Tue, 29 Mar 2022 08:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 08:30 PM IST
सार

फिरोजाबाद में ट्रेन की चपेट में आकर महिला और युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की शिनाख्त नहीं हों सकी है।

विज्ञापन
woman and man dies after being hit by train in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद में मंगलवार को रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला और युवक की मौत हो गई। युवक की मौत मटसेना थाना क्षेत्र के विजयपुरा फाटक के समीप और महिला की मौत चंद्रवारगेट पास हुई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


मटसेना थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर कनैटा निवासी यतेंद्रपाल (35) के खेत विजयपुरा गांव के समीप है। सोमवार रात वह खेतों की रखवाली के लिए विजयपुरा फाटक पार कर खेतों पर जा रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मटसेना थानाध्यक्ष अंजीश कुमार का कहना है कि युवक की मौत रेलवे लाइनपार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रवारगेट के समीप हुई महिला की मौत 

चंद्रवारगेट के समीप रेलवे लाइन पार करते समय एक महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। सूचना पर जीआरपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जीआरपी प्रमोद कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed