फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Remove Street Vendors Within 50 Metres of Tedhi Bagiya Crossing to Ease Traffic

आगरा: टेढ़ी बगिया चौराहे पर पुलिस का डंडा, 50 मीटर के दायरे से हटाए ठेल-ढकेल; दी गई ये चेतावनी

Thu, 22 Oct 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 22 Oct 2026 11:37 AM IST
सार

आगरा के टेढ़ी बगिया चौराहे पर रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रांस यमुना पुलिस ने चौराहे के चारों ओर 50 मीटर के दायरे से ठेल-ढकेल, फड़ और अस्थायी दुकानें हटवाईं। पुलिस ने दुकानदारों और वेंडर्स को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Agra Police Remove Street Vendors Within 50 Metres of Tedhi Bagiya Crossing to Ease Traffic
टेढ़ी बगिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 टेढ़ी बगिया चौराहे पर रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए ट्रांस यमुना पुलिस ने बुधवार को सख्ती दिखाई। चौकी प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौराहे के चारों ओर 50 मीटर के दायरे में अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे फड़, ठेल-ढकेल और अस्थायी दुकानों को हटवाया। साथ ही दुकानदारों और वेंडर्स को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन


100 फीट मार्ग, जलेसर मार्ग और हाथरस मार्ग किनारे ठेल-ढकेल खड़े होने और दुकानों के सामने सामान फैलाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इससे सुबह-शाम जाम की स्थिति बनती है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या को देखते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने की पहल की। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को स्पष्ट किया गया कि चौराहे की निर्धारित परिधि में सड़क पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन कर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि टेढ़ी बगिया चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। चौकी प्रभारी ने वेंडर्स और दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे सड़क पर फड़, ठेला या दुकान का सामान लगाकर आवागमन बाधित न करें। दुकानदारों को अपनी दुकानों के आसपास अतिक्रमण नहीं करने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed