फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman alone at home beaten with sticks

Agra News: घर में अकेली महिला को लाठी डंडा से पीटा

Wed, 20 Sep 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman alone at home beaten with sticks
करहल। गांव कंचनपुर में नामजद लाेगों ने घर में अकेली एक महिला से गाली गलौज की। उसे जमीन पर गिराने के बाद लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आए लोगों ने महिला को बचाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी सतीश चंद्र चार सितंबर को घर से बाहर गए हुए थे। पत्नी सुषमा देवी घर पर अकेली थी। तभी गांव निवासी रामवरन उर्फ मंशाराम, राघवेंद्र, अनोज और ऊभन सिंह ने घूरा डालने जाते समय दरवाजे पर आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने सुषमा देवी को जमीन पर गिरा कर लाठी डंडे से जमकर पीटा। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। तब आरोपी तमंचा दिखाते नुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल हुई महिला का पुलिस ने मेडिकल कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed