{"_id":"6a66df6158a6f4a1b70708a2","slug":"woman-alleges-instagram-account-hacked-photos-shared-and-threats-issued-fir-registered-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाभी के पीछे पड़े मोहल्ले के युवक, इंस्टाग्राम आईडी हैक कर रख दी ऐसी शर्त; विवाहिता के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाभी के पीछे पड़े मोहल्ले के युवक, इंस्टाग्राम आईडी हैक कर रख दी ऐसी शर्त; विवाहिता के उड़े होश
Mon, 27 Jul 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:02 AM IST
सार
आगरा में एक महिला ने कुछ युवकों पर इंस्टाग्राम आईडी हैक कर फोटो साझा करने, अभद्र टिप्पणियां करने और संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एकता थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के कुछ युवकों पर इंस्टाग्राम आईडी हैक कर फोटो वायरल करने, अभद्र टिप्पणी करने और संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद और 6 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता ने बताया कि वह प्रतिदिन अपने बच्चों को गांव के पास स्थित स्कूल छोड़ने जाती हैं। आरोप है कि गांव के नितिन, अर्जुन, अनुज यादव और उनके पांच-छह अन्य साथियों ने उनकी सोशल मीडिया आईडी हैक कर ली है। इसके बाद आरोपियों ने उनके फोटो पोस्ट कर अभद्र टिप्पणियां कीं और उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया। आरोपी उस पर मिलने और संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। विरोध पर जान से मारने और किसी से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं।
पीड़िता का कहना है कि उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी थी। पति ने एकता थाने में शिकायत भी की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अपने, पति और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बताया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।