फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman accused constable of misdeed her and inducing abortion on pretext of marriage In Agra

लागा खाकी में दाग: सिपाही ने जिम में बढ़ाईं नजदीकियां, महिला के साथ करता रहा दुष्कर्म; पति बन कराया गर्भपात

Mon, 05 Feb 2024 09:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 09:49 AM IST
सार

आगरा में सिपाही ने मायके में रह रही महिला से जिम में नजदीकियां बढ़ाईं। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पति बनकर गर्भपात कराया। अब उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
woman accused constable of misdeed her and inducing abortion on pretext of marriage In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति से झगड़े के बाद मायके में रह रही विवाहिता ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। उसने 17 दिन पहले शिकायत की थी। अभी तक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने डीजीपी को ईमेल करके फिर से शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शहीद नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि 2017 में उसकी शादी हुई थी। एक साल बाद बेटी होने के बाद पति ने घर से निकाल दिया। इस पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। अपना और बेटी का खर्च चलाने के लिए ब्यूटीशियन का काम कर रही थी।

विज्ञापन

शादी के लिए पहले पीड़िता ने किया इंकार 

एक दिन उसके घर पर शहीद नगर चौकी पर तैनात कानपुर निवासी सिपाही मुकदमे के कागज लेकर आया। इसके बाद प्रार्थनापत्र से नंबर लेकर सिपाही व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने लगा। जिस जिम में वह व्यायाम के लिए जाती थी, सिपाही भी वहां आने लगा। कुछ दिनों बाद नजदीकी बढ़ने के बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो पीड़िता ने इन्कार कर दिया।

लेडी लायल में कराया भर्ती

इसके बाद सिपाही ने अपने जीजा से बात कराई। उसके जीजा ने दोनों की शादी कराने का वादा किया। सिपाही ने मिलने के बहाने दोस्त के होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। दुष्कर्म कर अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान कई बार गर्भपात कराया। 26 जून 2023 को गर्भपात की दवा खाने पर रक्तस्राव अधिक होने पर लेडी लायल अस्पताल ले गया।
विज्ञापन

सिपाही को जारी हुई नोटिस 

वहां एक कंपनी में कर्मचारी पति बनकर उसका गर्भपात कराया। उसके जीजा ने पीड़िता से मजबूरी का बहाना बनाकर 1.5 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद दोनों ने मिलना बंद कर दिया। इसके बाद सिपाही ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर एसीपी हरिपर्वत जांच कर रहे हैं। सिपाही वर्तमान में प्रयागराज माघ मेला में तैनात है। नोटिस जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed