फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   withdraw 80 thousand rupees from soldier's account by unkwon in agra

सैनिक को एटीएम पिन बताना पड़ा महंगा, खाते से निकाली इतनी रकम, मैसेज देख उड़े होश

Wed, 20 Nov 2019 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Nov 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
withdraw 80 thousand rupees from soldier's account by unkwon in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के मिढ़ाकुर निवासी सैनिक घनश्याम सिंह सोलंकी के खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने कस्बा के एक पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर कार्ड से पेमेंट किया था। कर्मचारी ने पिन पूछकर कार्ड स्वैप किया था। कई बार में खाते से यह रकम निकाल ली गई। सैनिक को शक है कि कर्मचारी ने ही एटीएम का क्लोन बनाकर वारदात की है।
विज्ञापन


घनश्याम सिंह सोलंकी सेना में हवलदार हैं, इस समय राजस्थान के सूरतगढ़ में तैनात हैं। वो छुट्टी पर घर आए थे। 14 नवंबर को कस्बा के एक पेट्रोल पंप पर बाइक में 300 रुपये का पेट्रोल भरवाया था। 
विज्ञापन


पेमेंट के लिए कर्मचारी को एसबीआई का एटीएम कार्ड दे दिया। कर्मचारी ने पिन भी पूछ लिया। इसके बाद कर्मचारी और एक अन्य कार्ड लेकर पंप के ऑफिस में चले गए। मशीन में कार्ड स्वैप करने के बाद 300 रुपये की रसीद दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में आए रकम निकलने के मैसेज

17 नवंबर को रात तकरीबन 11:52 बजे से 12:03 बजे तक मात्र 13 मिनट में घनश्याम सिंह के खाते से 10-10 हजार रुपये करके 80 हजार रुपये निकाल लिए। सोमवार सुबह मोबाइल में मैसेज देखकर जानकारी हुई। यह रकम शास्त्रीपुरम में बैंक ऑफ इंडिया और सिकंदरा रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रकम निकाली गई।

घनश्याम का कहना है कि उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को एटीएम कार्ड का पिन नहीं बताया था। एटीएम कार्ड भी उनके पास है। आशंका जताई कि पंप के कर्मचारी ने ही क्लोन कार्ड बनाकर यह रकम निकाली है। 

वो शिकायत करने बिचपुरी चौकी पर गए। उन्हें जगदीशपुरा थाने भेज दिया। यहां से सिकंदरा थाने भेज दिया गया। मंगलवार को सिकंदरा थाने में तहरीर ली गई। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed