{"_id":"61786605727e204afd0c0189","slug":"withdraw-20-thousand-rupees-from-the-pocket-of-the-farmer-inside-the-bank-agra-news-agr512730250","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के भीतर किसान की जेब से 20 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के भीतर किसान की जेब से 20 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा स्थित बैंक परिसर में ही मंगलवार की दोपहर एक किसान की जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
डगरूपुरा निवासी किसान कैलाश चंद्र ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे उन्होंने यूको बैंक आकर अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाले थे। रकम जेब में रखकर वह बाहर निकलने वाले थे, तभी उन्हें किसी के जेब टटोलने का अहसास हुआ। उन्होंने जेब देखी, तो उसमें से रुपये गायब थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। पुलिस के मुताबिक फुटेज में दो किशोर किसान की जेब से पैसे निकालते दिखाई दे रहे हैं। किसान की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ ने बताया कि संदिग्ध किशोरों की तलाश की जा रही है। संवाद