फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   With the help of worker's conference, BJP is looking for a way to win

Agra News: कार्यकर्ता सम्मेलन के सहारे, जीत की राह खोज रही भाजपा

Sat, 29 Apr 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
With the help of worker's conference, BJP is looking for a way to win
मैनपुरी। निकाय चुनाव सपा और भाजपा दोनों के लिए ही इज्जत का सवाल बन गया है। ऐसे में किसी भी हाल में दोनों ही दल जीत को अपने पाले में करना चाहते हैं। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के सहारे जीत की राह खोज रही है। दिग्गज नेता मोहल्लों में जाकर लोगों से कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने संवाद कर जन समर्थन जुटा रहे हैं। अब देखना है कि ये पैंतरा कितना कामयाब होता है। जिले के दस नगर निकायों में भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। मैनपुरी नगर पालिका परिषद से जहां पूर्व चेयरमैन आलोक गुप्ता की पत्नी संगीता गुप्ता मैदान में हैं तो वहीं अन्य निकायों में भाजपा ने एक बड़े मंथने के बाद टिकट दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका में पहले से काबिज भाजपा हर हाल में इस सीट को हासिल करना चाहती है। वहीं अन्य नौ निकायों में भी भगवा फहराने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। इसी के तहत भाजपा ने निकाय चुनाव में कार्यकर्ता व मतदाता सम्मेलन को हथियार बनाया है। विधायक से लेकर भाजपा के मंत्री तक हर नगर निकाय में गली-गली मतदाता सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। कोई सरकार की नीतियों का वास्ता दे रहा है तो कोई जनता को योजनाओं से मिला लाभ याद दिला रहा है।
विज्ञापन

सुशासन के नाम पर भी वोट देने की अपील की जा रही है। प्रितद्वंद्वी दलों की अगर बात करें तो वे केवल घर-घर जाकर जनसंपर्क करने तक ही सीमित हैं। ऐसे में कहीं न कहीं भाजपा अपने इस नए प्रयोग से जीत की इबारत लिखना चाहती है। भाजपा के दिग्गजों का दावा है कि इन्हीं कार्यकर्ता सम्मेलनों सो जीत का रास्ता साफ होगा। लेकिन ये बात कितनी सही है, ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही साफ हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के लिए भी चुनौती बनी नगर पालिका
मैनपुरी नगर पालिका सीट सपा के लिए भी बहुत अहम है। दरअसल आज तक कभी भी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर सपा जीत हासिल नहीं कर सकी है। लोकसभा उप चुनाव के परिणाम के बाद अब सपा इस अभेद्य दुर्ग को भी जीतना चाहती है। इसी के चलते सांसद डिंपल यादव और पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव गली-गली पसीना बहा रहे हैं।


प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के सहारे हम जनता के बीच जा रहे हैं। जनता का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। निकाय चुनाव में भाजपा सभी नगर निकायों में भगवा फहराने के लिए तैयार है।
-प्रदीप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed