फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Winning start for Taj Sports Academy

Agra News: ताज स्पोर्ट्स एकेडमी का जीत से आगाज

Tue, 27 Oct 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Winning start for Taj Sports Academy
मंगला नंद कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। शमसाबाद रोड स्थित प्रवीण कुमार क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को पांचवें मंगला नंद कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में ताज स्पोर्ट्स एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य एकेडमी मुरैना को पांच विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लक्ष्य एकेडमी मुरैना की पूरी टीम 108 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से कृष्णा राजौरिया ने 36 और पुष्पराज ने 21 रन बनाए। ताज स्पोर्ट्स की ओर से देवांश ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि नितिन और देव को 2-2 सफलताएं मिलीं।
विज्ञापन

109 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताज स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने नकुल व्यास की 46 रन की शानदार व उपयोगी पारी के दम पर पांच विकेट खोकर मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। देवांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, कृष्ण दत्त तोमर, शैलेंद्र फौजी, श्याम सुंदर शर्मा और प्रवेश भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed