{"_id":"5fbe22a18ebc3e9b874eebd9","slug":"wine-shops-will-close-in-agra-for-mlc-elections-date-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: इन तारीखों में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: इन तारीखों में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश, ये है वजह
Wed, 25 Nov 2020 02:54 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Nov 2020 02:54 PM IST
सार
एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान से 48 घंटे पूर्व शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में 29 नवंबर शाम पांच बजे से एक दिसंबर शाम पांच बजे तक और फिर तीन दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना खत्म होने तक सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान से 48 घंटे पूर्व शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है।
मतदाता को मिलेगा अवकाश
आयोग ने शिक्षक और स्नातक खंड सीट पर एक दिसंबर को वोट डालने वाले सभी मतदाताओं के लिए एक दिन का अवकाश स्वीकृत किया है। मतदेय स्थल के बाहर 200 मीटर दूर प्रत्याशी का बस्ता लगेगा। बस्ते पर सिर्फ दो व्यक्तियों के बैठने की अनुमति होगी।
पीठासीन और मतदान अधिकारी नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां और पीठासीन व मतदान अधिकारियों की नियुक्त कर दी है। एक पार्टी में चार मतदानकर्मी होंगे। पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी का 24 नवंबर और सभी मतदान कर्मियों का 27 नवंबर को आरबीएस कॉलेज खंदारी में प्रशिक्षण होगा। 30 नवंबर सुबह 9 बजे सभी पोलिंग पार्टियां शाहदरा स्थित मंडी समिति प्रांगण में एकत्र होंगी।
विज्ञापन
मंडी समिति, जीआईसी मैदान व डायट परिसर का अधिग्रहण
विधान परिषद चुनाव एक दिसंबर को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया मंडी समिति शाहदरा, जीआईसी मैदान व पंचकुईयां स्थित डायट परिसर का 20 नवंबर से 5 दिसंबर तक 15 दिन के लिए अधिग्रहण किया गया है। मंडी समिति में स्ट्रांग रूम बनेंगे। यहां मतपेटियां तैयार होंगी और पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। डायट परिसर और जीआईसी मैदान में वाहनों की गणना व अन्य चुनाव संबंधी कार्य किए जाएंगे।