Agra: शाहजहां गार्डन के पास हवा हुई खतरनाक, एक्यूआई 206 दर्ज; मास्क पहनकर ही निकलें गंभीर सांस रोगी
आगरा में शाहजहां गार्डन के पास हवा खतरनाक है। यहां एक्यूआई 206 दर्ज किया गया है। गंभीर सांस रोगी मास्क पहनकर ही घर से निकलें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में दिवाली के बाद शहर की हवा और प्रदूषित हो गई है। शाहजहां गार्डन के आसपास की हवा खतरनाक स्थिति में है। बुधवार शाम 08:05 बजे यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 206 दर्ज किया गया। जो कि खराब श्रेणी में आता है। पीएम-2.5 का स्तर अधिक बढ़ा हुआ पाया गया। औसत 206 और अधिकतम 337 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।
शाहजहां गार्डन के आसपास गंभीर सांस रोगियों व अस्थमा के रोगियों को जाने से बचना चाहिए। जाएं भी तो एन-95 मास्क पहनकर। यहां पीएम-10 (धूल कण) भी हवा में अधिक मात्रा में मौजूद हैं। औसतन 150 और अधिकतम 265 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।
शहर में एक्यूआई शाम को 162 रहा। संजय प्लेस जहां कि दिवाली के पहले लगातार एक्यूआई का स्तर बढ़ा हुआ था, दिवाली के एक दिन पहले से यहां की हवा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक सुधर गई है। बुधवार शाम एक्यूआई का स्तर संजय प्लेस में 90 रहा।