{"_id":"61758f08d1e62f1f9113caa1","slug":"will-take-strong-initiative-to-include-soronji-in-the-list-of-pilgrimages-kasganj-news-agr512516526","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरोंजी की तीर्थस्थलों की सूची में शामिल कराने को करेंगे मजबूत पह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरोंजी की तीर्थस्थलों की सूची में शामिल कराने को करेंगे मजबूत पह
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर भारत की प्रसिद्ध तीर्थनगरी सोरोंजी को तीर्थस्थलों की सूची में शामिल किए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। राष्ट्रीय युवा शक्ति के आंदोलन में उम्मीद की नई कड़ी जुड़ गई है। आगरा में आयोजित विप्र महासम्मेलन में सोरोंजी को तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल किए जाने का मुद्दा गूंजा। यहां युवा शक्ति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और कानून मंत्री के समक्ष मांग रखी। इस पर मंत्रियों ने सकारात्मक परिणाम का भरोसा दिया है। ऊर्जा मंत्री ने इस दिशा में मजबूत पहल करने का भरोसा दिया।
राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रमुख डा. प्रदीप रघुनंदन ने रविवार को विप्र महा सम्मेलन में मौजूद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और कानून मंत्री बृजेश पाठक को सोरोंजी की जनभावनाओं से अवगत कराया। इसे तीर्थस्थलों की सूची में शामिल किए जाने की मांग की। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और कानून मंत्री बृजेश पाठक ने भरोसा दिया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे और सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सूकरक्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय महत्व है। ऐसे में तीर्थ का विकास होना जरूरी है। राज्य सरकार के स्तर पर प्रयास करेंगे और इस क्षेत्र को तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करेंगे।
कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जाएगा। इस दौरान डॉ. रूप किशोर पाठक, अमित कुमार, प्रवीण शर्मा, सुमित अग्निहोत्री, प्रद्युम्न उपाध्याय, रामकिशोर शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, रूप नारायण मिश्रा, डॉ. बीडी मिश्रा, अशोक उपाध्याय, रामेश्वर तिवारी, श्याम पाठक, रामअवतार त्रिगुणायत, अनिल मेहरा, डॉ. आरपी त्रिवेदी मौजूद रहे।