फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will strengthen economic and cultural ties between India and Vietnam

वियतनाम गए संसदीय प्रतिनिधि मंडल में सांसद हरनाथ सिंह भी शामिल

Mon, 18 Apr 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Will strengthen economic and cultural ties between India and Vietnam
सांसद हरनाथ सिंह यादव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भारत और वियतनाम के संबंधों और मजबूती देने के लिए एक संसदीय प्रतिनिधि मंडल वियतनाम भेजा गया है। इसमें मैनपुरी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव को भी शामिल किया गया है। दल के अन्य सांसदों के साथ मिलकर वे भारत और वियतनाम के आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा 19 से 22 अप्रैल के लिए एक संसदीय दल वियतनाथ भेजा गया है। सोमवार शाम को दिल्ली से ये दल वियतनाम के लिए रवाना हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के नेतृत्व में भेजे गए प्रतिनिधि मंडल में चार लोकसभा और दो राज्यसभा सदस्यों को भी शामिल किया है। मूल रूप से जिले के निवासी और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव भी वियतनाम जाने वाले संसदीय दल का हिस्सा हैं। ये संसदीय दल वियतनाम में राष्ट्रपति के साथ सेक्रेटरी जनरल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम से मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा करेगा। इसमें मुख्य रूप से भारत और वियतनाम और भारत के आर्थिक, सांस्कृतिक व अन्य ज्वलंत मुद्दों पर बेहतरी के लिए चर्चा होगी। सांसद हरनाथ सिंह ने बताया कि ये यात्रा भारत और वियतनाम के संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed