{"_id":"57c09c2d4f1c1b602fd4ee69","slug":"will-be-closed-for-two-hours-at-the-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल दो घंटे बंद रहेगा ताजमहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल दो घंटे बंद रहेगा ताजमहल
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल अब हो रहा है ब्राउन।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को अगर आप अपने रिश्तेदारों या परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने जा रहे हैं तो 12 बजे से पहले या फिर शाम तीन बजे के बाद ही जाएं। रविवार दोपहर को दो घंटे के लिए ताजमहल बंद कर दिया जाएगा। म्यांमार के राष्ट्रपति के ताजमहल दौरे के कारण दोपहर 12 से दो बजे तक के लिए यह आदेश दिए गए हैं।
पड़ोसी मुल्क म्यांमार के राष्ट्रपति यू हतिन क्याव रविवार को दोपहर में ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आएंगे। इस वीवीआईपी विजिट के कारण ताजमहल की टिकट विंडो दोपहर 12 बजे से दो बजे तक के लिए बंद कर दी जाएंगी। इन दो घंटों के लिए कोई भी पर्यटक ताजमहल के अंदर नहीं रहेगा। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने ताजमहल की दोपहर में बंदी की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
रविवार को जो पर्यटक सुबह ताजमहल आएंगे उन्हें भी 12 बजे से पहले ताज से बाहर कर दिया जाएगा। रविवार के कारण पर्यटक ताजमहल पर ज्यादा होंगे, ऐसे में वीवीआईपी विजिट ताजमहल आने वाले सैलानियों के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है। टूर आपरेटर इस समय का उपयोग आगरा किला और अन्य स्मारकों को दिखाने में कर लेंगे। ताज एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस आदि ट्रेन और एक्सप्रेसवे से आकर सीधे ताजमहल पहुंचने वाले पर्यटकों को मुश्किल हो सकती है।