फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wildlife SOS team rescue the monitor Lijord hidden in air coolers agra

Agra: गर्मी से राहत पाने एयर कूलर में छिप गई थी गोह, इस तरह किया गया रेस्क्यू

Tue, 31 May 2022 03:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 03:58 PM IST
सार

आगरा के कालिंदी विहार स्थित कृष्णा कान्हा रेजीडेंसी में तीन फुट लंबी मॉनिटर लिजर्ड (गोह) गर्मी से बचने के लिए एक एयर कूलर के अंदर जा बैठी। गोह को वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने सफलतापूर्वक बचाया।
 

विज्ञापन
Wildlife SOS team rescue the monitor Lijord hidden in air coolers agra
गोह को सुरक्षित बचाया गया - फोटो : Wildlife SOS

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार क्षेत्र में घर के अंदर रखे एयर कूलर में मिली 3 फुट लंबी मॉनिटर लिजर्ड (गोह) को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट को बुलाया गया। अपने बीच इतनी बड़ी छिपकली को देखकर हैरान, परिवारजन ने वाइल्डलाइफ एसओएस से संपर्क किया था। आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ दो सदस्यीय रेस्क्यू टीम तुरंत स्थान पर पहुंची। गोह को एयर कूलर से सावधानीपूर्वक निकाला गया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


सूचना देने वाले आकाश भोला ने बताया कि गोह बालकनी से  कमरे में प्रवेश करने ही वाली थी, लेकिन वो घबराकर एयर कूलर के अंदर जा बैठी। उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत एयर कूलर बंद कर दिया और इसकी सूचना वाइल्डलाइफ एसओएस के हेल्पलाइन पर दी। जिसके बाद वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने रेस्क्यू कर गोह के वहां से सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद, रैपिड रिस्पांस यूनिट आगरा के रुनकता स्थित जूता निर्माण कंपनी अवनी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर रूम में देखे गए पांच फुट लंबे इंडियन रैट स्नेक की सहायता के लिए दौड़ी। सांप को स्टोर रूम में रखी अनुपयोगी वस्तुओं के बीच में देखा गया था, जो गर्मी से कुछ राहत पाने के लिए एक उपयोगी जगह थी। इसके बाद टीम को सिकंदरा स्थित केके नगर में एक खेल के मैदान में एक नहीं बल्कि दो इंडियन रैट स्नेक दिखने को लेकर फोन आया। टीम ने इन सरीसृपों को वहां से सुरक्षित निकालने के बाद कुछ घंटों के लिए निगरानी में रखा और बाद में वापस जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि 'सरीसृप एक्टोथर्मिक होते हैं मतलब वह अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए बाहरी स्त्रोत का उपयोग करते हैं। इसलिए, गर्मी के दिनों में, वे ठंडे स्थानों की तलाश में बाहर निकलते हैं। पिछले कुछ वर्षों में, लोग जंगली जानवर जैसे की साँपों के बारे में अधिक जागरूक हुए हैं और हमारी हेल्पलाइन पर सूचनाएं दे रहे हैं।'


वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजुराज एम.वी ने कहा कि 'अपने घर के अंदर एक सरीसृप को देखना किसी के लिए भी बेहद तनावपूर्ण हो सकता है। हालांकि, यह याद रखना ज़रूरी है कि सरीसृप स्वयं की रक्षा करने हेतु या उकसाए जाने पर ही काटते हैं। इसलिए लोगों को उनसे दूरी बनाए रखनी चाहिए और जल्द से जल्द एक्सपर्ट्स से संपर्क करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed