फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wildlife SOS team rescue 11 feet long python in agra

आगरा: झाड़ियों में बैठा था 11 फीट लंबा अजगर, जिसे देखकर ग्रामीण रह गए सन्न

Tue, 03 Nov 2020 04:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Nov 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Wildlife SOS team rescue 11 feet long python in agra
वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने पकड़ा अजगर - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के बीसलपुर गांव में मंगलवार को 11 फीट लंबा अजगर से देखे जाने से दहशत फैल गई। विशालकाय अजगर को वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने पकड़ा। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। एक अन्य घटना में एनजीओ ने मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) कार्यालय से कोबरा सांप को पकड़ा।

विज्ञापन


वाइल्डलाइफ एसओएस की हेल्पलाइन पर बीसलपुर गांव में विशालकाय अजगर दिखने की सूचना प्राप्त हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने खेत पर एक बड़ा अजगर देखा है। सांप झाड़ियों के बीच में बैठा था, जहां लोग अपने मवेशियों के लिए घास और अन्य चारा इकट्ठा करने जाते हैं।
विज्ञापन



टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ा

वन्यजीव संरक्षण संस्था की रैपिड रिस्पांस यूनिट से तीन सदस्यीय बचाव दल तुरंत स्थान पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ा। अजगर को कुछ घंटों के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद, वापस जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइल्डलाइफ एसओएस को कॉल करने वाले नेम सिंह ने बताया कि ग्रामीण इतने बड़े सांप को देखकर घबरा गए थे। चूंकि, वाइल्डलाइफ एसओएस ने क्षेत्र में और आसपास से पहले भी ऐसे सांपों को पकड़ा है, इसलिए हमने मदद के लिए तुरंत उनसे संपर्क साधा।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि सांपों से जुड़े बचाव अभियान जोखिम भरे हो सकते हैं, लेकिन हमारी टीम को ऐसी परिस्थितियों को संभालने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया है। 

मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में घुसा कोबरा

एक अन्य घटना में, वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने खंदारी स्थित मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय से पांच फुट लंबे कोबरा को पकड़ा। विषैला कोबरा सांप कार्यालय के अंदर रखे एक एयर कूलर के नीचे बैठा था। टीम ने जीवनी मंडी स्थित पानी के प्लांट से एक रैट स्नेक को भी पकड़ा। सभी सांपों को सुरक्षित रूप से जंगल में वापस छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed