{"_id":"5fa13d558ebc3e9bd0126676","slug":"wildlife-sos-team-rescue-11-feet-long-python-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: झाड़ियों में बैठा था 11 फीट लंबा अजगर, जिसे देखकर ग्रामीण रह गए सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: झाड़ियों में बैठा था 11 फीट लंबा अजगर, जिसे देखकर ग्रामीण रह गए सन्न
Tue, 03 Nov 2020 04:51 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Nov 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने पकड़ा अजगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले के बीसलपुर गांव में मंगलवार को 11 फीट लंबा अजगर से देखे जाने से दहशत फैल गई। विशालकाय अजगर को वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने पकड़ा। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। एक अन्य घटना में एनजीओ ने मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) कार्यालय से कोबरा सांप को पकड़ा।
विज्ञापन
वाइल्डलाइफ एसओएस की हेल्पलाइन पर बीसलपुर गांव में विशालकाय अजगर दिखने की सूचना प्राप्त हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने खेत पर एक बड़ा अजगर देखा है। सांप झाड़ियों के बीच में बैठा था, जहां लोग अपने मवेशियों के लिए घास और अन्य चारा इकट्ठा करने जाते हैं।
विज्ञापन
टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ा
वन्यजीव संरक्षण संस्था की रैपिड रिस्पांस यूनिट से तीन सदस्यीय बचाव दल तुरंत स्थान पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ा। अजगर को कुछ घंटों के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद, वापस जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
वाइल्डलाइफ एसओएस को कॉल करने वाले नेम सिंह ने बताया कि ग्रामीण इतने बड़े सांप को देखकर घबरा गए थे। चूंकि, वाइल्डलाइफ एसओएस ने क्षेत्र में और आसपास से पहले भी ऐसे सांपों को पकड़ा है, इसलिए हमने मदद के लिए तुरंत उनसे संपर्क साधा।
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि सांपों से जुड़े बचाव अभियान जोखिम भरे हो सकते हैं, लेकिन हमारी टीम को ऐसी परिस्थितियों को संभालने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया है।
मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में घुसा कोबरा
एक अन्य घटना में, वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने खंदारी स्थित मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय से पांच फुट लंबे कोबरा को पकड़ा। विषैला कोबरा सांप कार्यालय के अंदर रखे एक एयर कूलर के नीचे बैठा था। टीम ने जीवनी मंडी स्थित पानी के प्लांट से एक रैट स्नेक को भी पकड़ा। सभी सांपों को सुरक्षित रूप से जंगल में वापस छोड़ दिया गया।
मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में घुसा कोबरा
एक अन्य घटना में, वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने खंदारी स्थित मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय से पांच फुट लंबे कोबरा को पकड़ा। विषैला कोबरा सांप कार्यालय के अंदर रखे एक एयर कूलर के नीचे बैठा था। टीम ने जीवनी मंडी स्थित पानी के प्लांट से एक रैट स्नेक को भी पकड़ा। सभी सांपों को सुरक्षित रूप से जंगल में वापस छोड़ दिया गया।