{"_id":"642ea79af316f309b702b965","slug":"wife-troubled-by-husband-antics-made-this-mistake-again-one-night-then-woman-took-a-dreadful-step-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिक मिजाजी: पति की हरकतों से परेशान हुई पत्नी, एक रात फिर कर बैठा ये भूल; फिर महिला ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशिक मिजाजी: पति की हरकतों से परेशान हुई पत्नी, एक रात फिर कर बैठा ये भूल; फिर महिला ने उठाया खौफनाक कदम
Thu, 06 Apr 2023 04:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Apr 2023 04:36 PM IST
सार
कुछ दिन पहले रात में पति कमरे में किसी महिला से बात कर रहा था। उसे पत्नी ने बात करते हुआ सुन लिया। इस बात पर विवाद हुआ तो पति ने फिर से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के आवास विकास कालोनी निवासी एक महिला की मौत के मामले में पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि महिला पति की आशिक मिजाजी से परेशान थी। उसके अन्य महिलाओं से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले रात में पति कमरे में किसी महिला से बात कर रहा था। उसे पत्नी ने बात करते हुआ सुन लिया। इस बात पर विवाद हुआ तो पति ने फिर से उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेजा है।
ये भी पढ़ें - UP: इन बाबा के धाम से कोई नहीं लौटा खाली, हनुमान जी के हैं परम भक्त, चमत्कार हुए ऐसे कि विदेशी भी बन गए भक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरूम में फंदे पर लटका मिला था शव
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी संघमित्रा उर्फ सरिता का शव सोमवार की रात बाथरूम में फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष की ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। उक्त घटना के बाद मृतका के पिता सम्मन सिंह की ओर से तहरीर दी गई। बताया कि दामाद संतोष कुमार ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की घिरोर शाखा में काम करता था। पुत्री को पता चला कि पति के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। इसका विरोध लेकिन पति हरकतों से बाज नहीं आया। वह महिलाओं का घर पर भी लाने लगा और तनख्वाह भी उन पर खर्च कर देता था। विरोध करने पर संघमित्रा की पिटाई करता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: इन बाबा के धाम से कोई नहीं लौटा खाली, हनुमान जी के हैं परम भक्त, चमत्कार हुए ऐसे कि विदेशी भी बन गए भक्त
विज्ञापन