फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife stabbed to death in a quarrel

झगड़े के बाद पत्नी को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

Mon, 11 Jul 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Wife stabbed to death in a quarrel
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया छिनकौरा में सोमवार की सुबह पति ने आपसी झगड़े के बाद पत्नी को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। दोपहर बाद कमरे में बंद बेटी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण घर में दाखिल हुए तब हत्या की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

धनपाल सिंह का सुबह करीब साढ़े 11 बजे 36 वर्षीय पत्नी अंजू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। इसी बात पर आए दिन उसका पत्नी से झगड़ा होता था। विवाद के बाद गुस्साए धनपाल ने 10 वर्षीय बेटी दिव्या को कमरे में बंद कर चाकू से पत्नी के चेहरे और गर्दन पर कई वार किए। इसके चलते अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। शव को घर में पड़ा छोड़कर आरोपी भाग गया। दोपहर करीब तीन बजे कमरे में लगे दरवाजे की मदद से दिव्या ने रोशनदान तक पहुंचकर ग्रामीणों को मदद के लिए पुकारा। घर में दाखिल हुए ग्रामीणों ने खून से लथपथ महिला का शव पड़ा देखा। पुलिस और फौरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या की है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

बेटों को लेकर फरार हो गया आरोपी
बेवर। आपसी झगड़े के बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह दोनों बेटों को लेकर फरार हो गया। कमरे में बंद बेटी मां की चीख पुकार सुनकर दहशत में आ गई। किसी तरह उसने हिम्मत जुटाकर ग्रामीणों को मदद के लिए पुकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव गढ़िया छिनकौरा निवासी धनपाल शराब पीने के लिए घर से गेहूं आदि सामान ले जाता था। पत्नी अंजू इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। बेटी दिव्या ने बताया कि सोमवार को मां को बुखार आ गया, जिस वजह से वह खाना नहीं बना सकी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। गुस्से में आए धनपाल ने 10 वर्षीय पुत्री दिव्या को कमरे में बंद कर दिया। चार वर्षीय पुत्र आयुष को घर से बाहर करके कुंडी लगा ली। इसके बाद पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि 11 वर्षीय पुत्र शिवा स्कूल गया था। वारदात के बाद आरोपी घर के बाहर खेल रहे आयुष और स्कूल से शिवा को लेकर फरार हो गया।
13 साल पहले पत्नी की हुई थी मौत
धनपाल की पहली पत्नी संध्या ने करीब 13 साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। पहली पत्नी से उसे एक पुत्र शिवा है। दूसरी पत्नी अंजू बेटी दिव्या को साथ लेकर आई थी। चार वर्ष पूर्व पुत्र आयुष को जन्म दिया था।

मां की चीख सुनकर रोती रही बेटी
पुलिस ने घर में मौजूद मिली दिव्या से पूछताछ की तो वह रोने लगी। बताया कि पिता ने चाकू से मां पर कई वार किए। इसके चलते उनकी मौत हो गई। वह कमरे में बंद थी और मां की चीख सुनकर रोती रही। दोपहर बाद कमरे के रोशनदान तक पहुंचकर लोगों को मदद के लिए आवाज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed