फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife said she can leave her husband but eat gutkha and bullets riding police surprised to hear this

ये कैसी दीवानगी: 'पति छोड़ सकती हूं, गुटखा खाना और बुलेट चलाना नहीं' महिला की बात सुन पुलिस भी चकराई

Thu, 09 May 2024 09:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 May 2024 09:07 AM IST
सार

आगरा में थाने पहुंची पत्नी ने कहा कि 'पति को छोड़ सकती हूं, लेकिन गुटखा खाना और बुलेट चलाना नहीं। महिला की बात सुन पुलिस भी चकरा गई। 

विज्ञापन
wife said she can leave her husband but eat gutkha and bullets riding police surprised to hear this
women demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में पहले पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर बात करने या घरेलू विवाद के झगड़े सामने आ रहे थे। इन दिनों महिलाओं में गुटखा के प्रति दीवानगी से टकराव के मामले बढ़े हैं। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। पत्नी द्वारा पति को छोड़ देने लेकिन गुटखा न छोड़ने की बात पर पुलिस भी चकरा गई।

विज्ञापन

केस-1

आगरा में शिक्षक पति ने पत्नी को एक साल पहले गुटखा खाने की लत से परेशान होकर घर से निकाल दिया था। एक साल मायके में रहने के बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने पति के सामने शर्त रख दी। कहा कि ज्यादा नहीं तो दिन में एक बार गुटखा जरूर खाएगी। वह पति के बिना रह सकती है मगर, गुटखा खाए बिना नहीं। पति के शर्त मानने पर समझौता हुआ।

विज्ञापन

केस-2

सदर थाना क्षेत्र में जूता कारीगर पत्नी के गुटखा खाने और बुलेट चलाने के खर्च से कर्ज में आ गया। रोक-टोक की तो पत्नी-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। पत्नी मायके आकर रहने लगी। पुलिस से शिकायत की। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने कहा कि वह पति को छोड़ सकती है। गुटखा खाना और बुलेट चलाना नहीं। अगर, पति को फैसला मंजूर हो तो ले चले ससुराल।

विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि पहले मोबाइल और सास विवाहिताओं के लिए झगड़े की वजह बनता था। अब गुटखा भी वजह बन रहा है। पति-पत्नी दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की जाती है। गुटखे की दीवानगी समझौते पर असर डाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed