फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife murdered then engineer jumped in front of metro Addiction became reason for end of a happy family

UP: पत्नी की हत्या फिर इंजीनियर मेट्रो के आगे कूद गया...खुशहाल परिवार के अंत की वजह बना नशा; उजड़ गए दो परिवार

Tue, 02 Jan 2024 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 09:19 AM IST
सार

गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर इंजीनियर गौरव ने कूदकर जान दे दी। उन्हें गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या से पहले इंजीनियर ने अपनी पत्नी की हत्या की थी। 
 

विज्ञापन
Wife murdered then engineer jumped in front of metro Addiction became reason for end of a happy family
पत्नी की हत्या फिर इंजीनियर मेट्रो के आगे कूद गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग के अशोका एन्क्लेव के रहने वाले गौरव शर्मा अपनी पत्नी लक्ष्मी रावत और डेढ़ साल के बच्चे अविरल के साथ डीएलएफ फेज-3 में हंसी खुशी रहते थे। आर्थिक रूप से संपन्न होने के बाद भी नशे की लत ने जिंदगी बर्बाद कर दी। दंपती में विवाद होता रहता था। दोनों गुरुग्राम से वापस अपने घर आना चाहते थे। मगर, इससे पहले ही यह घटना सामने आ गई।
विज्ञापन

मृतका लक्ष्मी के पिता और गौरव के ससुर राजेश रावत ने बताया कि तीन साल पहले बीए पास बेटी की शादी इंजीनियर गौरव शर्मा के साथ की थी। गौरव के आगरा में दो मकान हैं और खेती के लिए भी सात एकड़ जमीन भी है। गौरव गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में वैल्यु लगाने का काम करते थे। बीच में कई बार गौरव अपनी परेशानी बताकर उनसे पैसे मांगते थे। इस पर उन्होंने एक माह पूर्व ही उसे 50 हजार रुपये दिए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश रावत ने बताया कि दामाद ने एक माह पहले नौकरी छोड़ दी थी और घर पर ही रहते थे। चार दिन पहले उसकी बेटी और दामाद से बात हुई थी। इस पर उन्होंने दोनों को गुरुग्राम से आगरा आने को कहा था। इसके लिए उन्होंने अपने आगरा के किराये पर दिए एक मकान को खाली करा दिया था। दोनों को 20-25 दिन में दयालबाग में शिफ्ट होना था।
विज्ञापन

ससुर ने आरोप लगाया कि दामाद गौरव नशे के आदी थे। वह कई प्रकार के नशे का सेवन करते थे। नशे के खातिर ही बेटी की निर्मम हत्या के बाद डेढ़ साल के बेटे को भी मारने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में नशे के कारण गौरव को नशामुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराना पड़ा था। आरोपी चरस, सुल्फा और गांजा जैसे नशीले पदार्थ का सेवन करता था।
 

गौरव के माता-पिता भी कर चुके हैं आत्महत्या
राजेश रावत ने बताया कि गौरव के माता-पिता ने भी आत्महत्या की थी। परिवार वालों ने गौरव के नशे की लत की बात छिपा ली थी। पहले पता होता तो गौरव के साथ बेटी की शादी नहीं करते। बेटी की हत्या की घटना से राजेश टूट चुके हैं। उनका कहना है कि बेटी ने कभी अपनी परेशानी उन्हें नहीं बताई।

डेढ़ साल के मासूम की कौन करेगा देखभाल
राजेश का आरोप है कि गौरव ने बेटी की हत्या करने के बाद उसके डेढ़ साल के बेटे को भी मारने का प्रयास किया। उसके सिर पर भी चोट के निशान हैं। वह अस्पताल में भर्ती है। गौरव के घर पर उसके चाचा प्रेमचंद बचे हैं। ऐसे में बच्चे की देखभाल उन्हें ही करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed