{"_id":"64ad24cdd52f55f4fe004649","slug":"case-like-jyoti-maurya-in-etah-wife-made-capable-by-education-now-she-left-husband-2023-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में ज्योति मौर्य जैसा केस: पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बनाया काबिल, अब बोली- तुम लायक नहीं, डॉक्टर के साथ रहूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में ज्योति मौर्य जैसा केस: पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बनाया काबिल, अब बोली- तुम लायक नहीं, डॉक्टर के साथ रहूंगी
Tue, 11 Jul 2023 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Jul 2023 03:15 PM IST
सार
पति ने आरोप लगाया है कि उसने पीछा छुड़ाने के लिए दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा लिखा दिया है। पत्नी की हरकतों से वो बुरी तरह से आहत है।
विज्ञापन
पति पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्योति मौर्य प्रदेश और देश भर में चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। दोनों के अलगाव की बातें सुनी जाती रहती हैं, लेकिन कुछ मिलता जुलता मामला एटा में भी सामने आया है। यहां पर पति ने विदेश में वेटर का काम करके पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और नर्सिंग का कोर्स कराया। इसके बाद आगे भी पढ़ाई जारी रखने की बात कही तो आगरा में एक संस्थान से कोचिंग कराई, लेकिन यहां पत्नी को एमबीबीएस युवक मिल गया तो पति से बेवफाई पर उतर आई।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अखतौली निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि वर्ष 2019 में भाई की शादी में आई लड़की से मुलाकात हुई थी। दो साल तक हम दोनों लिव इन रिलेशन में रहे। वर्ष 2022 में दोनों पक्षों के परिजनों को समझा बुझाया गया। तब अर्चना निवासी कपरेटा थाना पिलुआ से शादी की थी। शादी से पहले ही अर्चना ने आगे की पढ़ाई करने की बात कही थी, तब से ही पूरा ध्यान उसकी पढ़ाई पर लगाया और रुपये भी खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने बताया कि बीएससी नर्सिंग का कोर्स कराने के बाद शादी के कुछ समय बाद ही आगरा में कोचिंग करने के लिए कहा गया तो एक कमरा दिलाकर पढ़ाई कराई। आरोप है कि करीब छह माह बाद व्यवहार में बदलाव आया तो एक दिन अचानक छिपकर देखा गया तो पत्नी दो युवकों के साथ कार में रात करीब 11 बजे लौटी, तब पूछा गया तो तमाम बुरा भला कहा और बर्वाद करने की धमकी दी। उसने कहा कि जिसके साथ आई हूं वह एमबीबीएस है। उसके साथ ही रहूंगी तेरी मेरी कोई बराबरी नहीं है।