फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife did not know husband gave divorce by fraud in agra

Agra: पत्नी को पता ही नहीं चला, हो गया है तलाक, इंस्टाग्राम पर दिखी फोटो से खुला राज  

Tue, 17 May 2022 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 May 2022 09:40 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में पति-पत्नी के रिश्ते में धोखे का अजीब मामला सामने आया है। दो साल तक जिस पति के साथ पत्नी रह रही थी, उसने तलाक दे दिया था। इस बात की भनक उसे तब लगी, जब पति की उसने इंस्टाग्राम पर दूसरी महिला के साथ फोटो देखी।
 

विज्ञापन
Wife did not know husband gave divorce by fraud in agra
शादी - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में तलाक देने का एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। इसमें महिला को पता ही नहीं चला कि उसके पति ने उसे तलाक दे दिया है। तलाक के बाद भी वह साथ रह रहा था। दो साल बाद दूसरे जिले में ट्रांसफर होकर जाने के बाद उसने दूरी बढ़ा ली। बीते दिनों इंस्टाग्राम पर पति को दूसरी महिला के साथ देखने पर वह ससुराल व कोर्ट पहुंची तो यह राज खुला। अब पीड़िता ने महिला थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, बताया कि उसके साथ धोखा हुआ है। 

विज्ञापन

2017 में हुई थी शादी 

थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी फरवरी 2017 में थाना मलपुरा क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। पति सरकारी नौकरी करता था और वह शादी के समय दिल्ली में नौकरी कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह भी पति के साथ दिल्ली रहने लगी। पति का ट्रांसफर आगरा हुआ तो वह भी साथ में आगरा आ गई। दोनों ने शादी की वर्षगांठ और एक-दूसरे का जन्मदिन मनाया। पति ताजमहल दिखाने ले गया और शॉपिंग भी कराई।

विज्ञापन

2021 में हो गया था पति का ट्रांसफर 

इसके बाद पति का ट्रांसफर दिसंबर 2021 में गुवाहाटी हो गया। वह पति को छोड़ने दिल्ली एयरपोर्ट तक गई। इसके बाद छुट्टियों पर आकर पति ने उसे मायके छोड़ दिया। इसके बाद पति का व्यवहार अचानक बदल गया। फोन उठाना बंद कर दिया और मैसेज के जवाब भी नहीं दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम से खुला राज 

पीड़िता ने बताया कि इसी बीच उसने पति को दूसरी महिला के साथ इंस्टाग्राम पर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। वह ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने घर में नहीं घुसने दिया। बताया कि 2019 में ही तलाक हो चुका है। पीड़िता ने जब कोर्ट जाकर जानकारी की तो पता चला कि पति ने उसे धोखा देकर तलाक ले लिया है। 

 

पीड़िता को दिलाएंगे न्याय

 महिला थाना इतुल चौधरी ने बताया कि 10 दिन पहले जब पीड़िता पति के खिलाफ शिकायत करने आई थी तब तक उसे पता नहीं था कि पति ने उसे तलाक दे दिया है। जांच में पता चला कि पति ने धोखे से पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। 

पीड़िता दायर कर सकती है याचिका

एडीजीसी क्राइम एडवोकेट मधु शर्मा ने बताया कि एक पक्ष के बार-बार तारीखों पर अनुपस्थित रहने पर कोर्ट में एकतरफा तलाक हो जाता है। लेकिन जिस कोर्ट से पीड़िता का तलाक हुआ है वह वहां याचिका दायर कर अपना पक्ष रख सकती है। पति के धोखे से दिए गए तलाक की बात को न्यायालय में साबित कर वह न्याय पा सकती है। यह तलाक खारिज भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed