{"_id":"5da96ac58ebc3e016e029794","slug":"wife-did-not-come-house-on-karwa-chauth-husband-commits-suicide-aliganj-etah-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर घर नहीं आई पत्नी, पति ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर घर नहीं आई पत्नी, पति ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 18 Oct 2019 01:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश एक पेड़ पर लटकी मिली है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर उसकी पहचान कराई। इसके बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया है। बताया गया है कि पत्नी के घर नहीं आने के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली।
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अमरोली रतनपुर में विद्याराम पुत्र तालेवर का का घर है। विद्याराम की शादी हो चुकी है। करवाचौथ पर उसकी पत्नी मायके में थी। बताया गया है कि जब विद्याराम ने पत्नी को करवाचौथ ससुराल में मनाने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। करवाचौथ पर युवक पत्नी का इंतजार कर रहा था। लेकिन, पत्नी नहीं आई।
गुरुवार देर रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गौरतलब है कि कासगंज जनपद में भी गुरुवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां पत्नी के घर नहीं आने पर पति ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी।
कासगंज में करवा चौथ पर प्रेमी को छोड़कर पत्नी अपने घर नहीं आई तो पति ने जान दे दी। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पत्नी नोएडा में अपने प्रेमी के साथ रहती है।
मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।मामला थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर का है। गांव निवासी सुगड़ सिंह पुत्र सुरजन सिंह सात अक्तूबर को अपने घर से नोएडा में अपनी पत्नी को बुलाने की कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।