फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife caught husband with girlfriend in medical college agra

प्रोफेसर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, हुआ बखेड़ा

Fri, 28 Feb 2020 06:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 06:56 PM IST
सार

पत्नी ने जासूसी कर वैज्ञानिक पति को प्रेमिका संग पकड़ लिया। वो मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति लेने प्रेमिका के साथ आए थे। 

विज्ञापन
wife caught husband with girlfriend in medical college agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में बृहस्पतिवार रात को स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम की अनुमति लेने आए एक वैज्ञानिक को प्रेमिका संग पत्नी ने पकड़ लिया। पत्नी ने पति और प्रेमिका की पिटाई लगा दी।
विज्ञापन


पति-पत्नी और 'वो' में बखेड़ा होता देखकर लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस आ गई। मामला थाने तक पहुंच गया। चार घंटे बाद पति ने पत्नी को लिखकर दिया कि फिर कभी प्रेमिका से नहीं मिलेगा। तब तीनों घर गए।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन आठ बजे की है। वैज्ञानिक स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम 28 और 29 फरवरी को करने जा रहे हैं। इसकी अनुमति लेने प्राचार्य के पास आए थे। वैज्ञानिक के प्रेम संबंध एक शिक्षिका से हैं। वो अन्य जिले में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी कर रही थी जासूसी

वो प्रेमिका को साथ लाए थे। उधर, पति के संबंधों की भनक पत्नी को भी थी। वो पति की जासूसी कर रही थीं। वैज्ञानिक और शिक्षिका मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक ब्लाक के पास एकांत में खड़े हुए थे। तभी पत्नी भी पहुंच गई। उसने दोनों को पकड़ लिया। 

पहले पति को पकड़कर पीटा, बाद में प्रेमिका को। शोरशराबा होने पर मरीजों के तीमारदार और कॉलेज के कर्मचारी आ गए। जूनियर डॉक्टर भी पहुंच गए। उन्होंने तीनों को अलग किया। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस तीनों को थाने ले आई। 

चार घंटे बाद पति ने पत्नी से माफी मांगी और लिखकर दिया कि मैं अब कभी प्रेमिका से नहीं मिलूंगा। वहीं शिक्षिका ने भी लिखकर दिया कि वो उससे नहीं मिलेगी। इसके बाद ही तीनों घर गए। 

पति-पत्नी में हुआ समझौता

सीओ कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा था। उनमें समझौता हो गया। कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि वैज्ञानिक कार्यक्रम की अनुमति लेने आए थे। अब उन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed