फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Widow sister-in-law beaten and injured

Agra News: विधवा भाभी को पीटकर किया घायल

Tue, 19 Dec 2023 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Dec 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Widow sister-in-law beaten and injured
विधवा भाभी को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

किशनी। गांव महिगवां में देवर ने अपनी विधवा भाभी को पीटकर घायल कर दिया। जनपद औरेया के गांव धरकन निवासी पूजा देवी ने तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी थाना क्षेत्र के गांव महिगवां निवासी शालिग्राम के साथ हुई थी। दो वर्ष पूर्व पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद से ही देवर उसे प्रताड़ित कर रहा है।
गृहस्थी का सारा सामान छीन लिया है। चार महीने पूर्व उसकी पिटाई कर मायके छोड़ आया। मंगलवार को थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर दी। सास ससुर पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि देवर ने जान से मारने की धमकी दी है। इसकी रिकॉडिंग भी उसके पास मौजूद है। वहीं एक शिकायत नैगवां खिरिया निवासी स्नेहलता चौहान ने दी। बताया कि घर के छोटे विवाद को लेकर पति, जेठ और देवर मारते पीटते हैं। उसे खाना खर्च भी नहीं देते। पुलिस ने शिकायतों पर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन


पड़ोसी कर रहे परेशान
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव महौली कछपुरा निवासी महाराज सिंह ने तहरीर दी। बताया कि वह नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी बच्चे गांव स्थित घर में अकेले रहते हैं। नामजद लोग अक्सर घर के बाहर खडे़ होकर नशे में गाली-गलौज करते हैं। दो दिन पहले गाली-गलौज करते हुए परिजन की पिटाई की। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed