{"_id":"647f7303c4a2320dcf0416fb","slug":"widow-made-porn-video-mainpuri-news-c-25-1-181599-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विधवा का बनाया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विधवा का बनाया अश्लील वीडियो
Tue, 06 Jun 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा का बनाया अश्लील वीडियो
वायरल करने की दे रहे धमकी, एएसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला से संबंध बनाने के बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। उसे अपने एक अन्य साथी को भेज दिया। अब दोनों महिला को परेशान कर रहे हैं। वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। एएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
करहल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी जनपद फर्रुखाबाद के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद पति की मौत हो गई। इसके कुछ समय बाद उसके गांव के रहने वाले एक युवक ने बातचीत करना शुरू कर दिया। उसकी बातों में आ गई और शारीरिक संबंध बन गए। इस दौरान आरोपी ने महिला अश्लील वीडियो बना लिया।
इस दौरान आरोपी ने उक्त वीडियो कन्नौज के रहने वाले अपने एक साथी के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद से उसे ब्लैकमेल कर दोनों उसका यौन शोषण करते आ रहे हैं। उनकी बात न मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रुपये भी ले चुके हैं आरोपी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये भी ले चुके हैं। इसके बाद भी चार साल से उसका यौन शोषण करते आ रहे हैं। आए दिन धमकी से अब वह काफी परेशान हो चुकी है।