फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Who broke the idols of Shiva family in Etah anger among villagers declared hunger strike

UP News: एटा में शिव परिवार की मूर्तियां किसने की खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश...भूख हड़ताल का किया ऐलान

Thu, 22 Aug 2024 05:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 05:20 PM IST
सार

एटा के अलीगंज में सावन के अंतिम सोमवार को शिवालय में शिव परिवार की मूर्तियां खंडित कर दी गईं। इस मामले में पुलिस द्वारा अभी तक खुलासा न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। 
 

विज्ञापन
Who broke the idols of Shiva family in Etah anger among villagers declared hunger strike
लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले के  विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में शिव परिवार की मूर्तियां खंडित कर मंदिर परिसर में फेंक दी गईं। इस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते ग्रामीणों में आक्रोश है। मामले में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता और क्षेत्राधिकार अलीगंज सुधांशु शेखर और विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौड़ को दिया गया है। ज्ञापन में सनातन विरोधियों को जल्दी से जल्द पकड़ने व जेल भेजनें की मांग की गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन





 

बता दें कि थाना जसरथपुर के ग्राम दहेलिया पूठ मे 18 अगस्त की रात किसी ने लगभग 100 वर्ष प्राचीन शिव मंदिर स्वामी सत्यदेव कुटीर पर शिव परिवार की मूर्तियां खंडित कर मंदिर परिसर में फेंक दीं। प्राचीन शिवलिंग को भी खंडित कर दिया। सावन के अंतिम सोमवार को ये कृत्य किया गया, जिसके कारण समस्त क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है।

स्थानीय पुलिस द्वारा आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस घटना से सभी क्षेत्रवासी आहत होकर स्थानीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का घेराव करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि यदि दो दिन के अन्दर मूर्ति तोड़ने वालों का खुलासा नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठकर अनशन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में ललित मोहन मिश्रा प्रधान, गिरिजा शंकर मिश्रा, विवेक मिश्रा, सुशील मिश्रा, प्रमोद दीक्षित, रविंद्र दुब, प्रशांत दीक्षित, दंडी स्वामी, सुभाष शर्मा, राजन मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed