फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   while school open, effected online education

स्कूल खुलने तक प्रभावी तरीके से कराएं ऑनलाइन शिक्षण

Mon, 26 Jul 2021 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
while school open, effected online education
आगरा। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), शाहंगज में शनिवार को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से शिक्षकों के लिए अभिप्रेरणा (मोटिवेशनल) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेजबान विद्यालय के अलावा राजकीय अभिनव विद्यालय, बिजौली, बाह के शिक्षकों से कहा कि जब तक विद्यालय खुलते नहीं और भौतिक रूप से पढ़ाई शुरू नहीं हो जाती, ऑनलाइन शिक्षण प्रभावी तरीके से कराया जाए। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई अधिक प्रभावित न हो।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि अभिनव विद्यालय मंडल का एकमात्र यूपी बोर्ड की ओर से संचालित राजकीय विद्यालय है, जो सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है। विद्यालय को ठीक से चलाने के लिए शिक्षकों को लगातार प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

शिक्षकों को अपने अंदर बेहतर शैक्षणिक कौशल का विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कार्य कर सकते हैं जो कठिन समय में एक नवाचार बन सकता है। इससे बाकी विद्यालयों के शिक्षक प्रेरित हो सकते हैं। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय प्रवीण कुमार मिश्रा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष बाबू, जीआईसी के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed