फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Where is the kidnapped teenager, no clue

कहां है अगवा की गई नाबालिग, नहीं लग रहा सुराग

Thu, 11 Nov 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Where is the kidnapped teenager, no clue
कासगंज। अगवा की गई किशोरी कहां है इसका कहीं सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है और न ही टीमें यह जान पाई हैं कि आखिर किशोरी को अगवा किसने किया है। वहीं एसपी ने सर्विलांस और एसओजी टीम को सुरागकसी में लगाया है।
विज्ञापन

पिता ने कासगंज कोतवाली में किशोरी के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप अल्ताफ पर था। पुलिस ने अल्ताफ को गिरफ्तार किया। हवालात में उसने आत्महत्या कर ली। मामले में अल्ताफ की मौत के बाद अब यह सवाल उलझा हुआ है कि आखिर अगवा की गई नाबालिग कहां है और किस हाल में है। पुलिस नाबालिग किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने सर्विलांस और एसओजी की टीम किशोरी की तलाश में लगाई है। यह टीमें संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही हैं। अभी तक यह टीमें किसी भी नतीजे पर नहीं हैं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि जल्द ही नाबालिग की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed