फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When trust in the protective shield was awakened, three generations got the vaccine

सुरक्षा कवच पर भरोसा जगा तो तीन पीढ़ियों ने लगवाई वैक्सीन

Mon, 11 Jul 2022 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
When trust in the protective shield was awakened, three generations got the vaccine
आगरा। दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण से हाहाकार मच गया। कई जानें गईं। ऐसे में लोग टीके का महत्व समझे। तीन-तीन पीढ़ियों ने सुरक्षा कवच अपनाते हुए टीकाकरण करवाया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग बूथों पर गए और वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीन के प्रति उत्साह गजब का दिखा। बूथों पर एक साथ तीन पीढ़ी टीकाकरण के लिए आईं। ऐसे परिवारों को बूथ पर सम्मानित भी किया। जिले में 12 साल से अधिक उम्र के लोगों की 38.94 लाख की आबादी है, इनमें से 38.64 लाख लोगों को टीके की पहली और 33.77 लाख लोगों को टीके की दूसरी डोज लग गई है। बूस्टर डोज लगवाने में भी तेजी आई और 71 हजार ने तीसरी डोज भी लगवा ली है।
विज्ञापन

जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि टीकाकरण में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। अब तक ताजनगरी में 34.87 लाख डोज महिलाआें को लग चुकी हैं। पुरुषों की बात करें तो उनको 37.50 लाख डोज लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला नगर के हरेश चंद्र अग्रवाल (75) ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने वैक्सीन लगवाई। इसके बाद बेटे मुकेश-मोनिका और पौत्र ऋतिक और पौत्री निमिषा ने टीका लगवाया। हमारा पूरा परिवार सुरक्षा कवच अपना चुका है। कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगवा लें।

दयालबाग के अर्जुन सिंह (94) ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी में ‘जान है तो जहान’ का संदेश दिया था। इस पर उन्होंने टीका लगवाया और अपने बेटे रामवीर सिंह, हरवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, धर्मवीर सिंह और शैलेंद्र सिंह के अलावा पौत्र-पौत्रियों ने भी वैक्सीन लगवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed